Tranding

जनगणना कार्य संपन्न कराने हेतु प्रगणक,पर्यवेक्ष का प्रशिक्षण शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु जिला में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण शुरू हो गई है। इस कार्य हेतु अलग-अलग प्रखंडों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिनका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से कुल 35 प्रश्न पूछे जाएंगे,इन प्रश्न के माध्यम से परिवारिक, सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति की जानकारी हासिल की जाएगी। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या,आयु, शिक्षा,रोजगार,आवास की स्थिति,पेयजल,शौचालय, बिजली,मोबाइल,इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।इसकेअलावा आवास,मातृभाषा, दिव्यंका,आय के स्रोत से संबंधित जानकारी ली जाएगी। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए सभी प्रखंड क्षेत्र में,प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।जिला के विभिन्न उच्च विद्यालय में 26 मार्च से तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा। यह कार्य 2 मई से 31मई तक तक के बीच मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
45

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.