महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व मित्रवत व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, इसलिए आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.