Tranding

मानस कालोनी में दो दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव एवं अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ सम्पन्न

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया। शास्त्री नगर मानस कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 27 मार्च शुक्रवार 11 बजे से पंडित मुन्ना तिवारी इंदौली के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

दूसरे दिन शनिवार को आरती के उपरांत अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ एवं यज्ञ का समापन विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर सभासद निलेश दीपू ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सर्वजन कल्याण के लिए आवश्यक होते हैं। उन्होंने नगर की सुख-शांति एवं सुरक्षा के लिए भी इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं मोहन सिंह वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम सभी लोगों का समग्र कल्याण होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस वर्ष कॉलोनी से जुड़े दो लोगों—अनीता देवी (पत्नी माखन मद्धेशिया) एवं अमरनाथ मद्धेशिया—के दुखद निधन के कारण कार्यक्रम की भव्यता पूर्व वर्षों की अपेक्षा कम रही। पिछले वर्षों में इस अवसर पर संगीतमय कथा और भव्य भंडारे का आयोजन होता था, लेकिन इस बार शोक के कारण यह संभव नहीं हो सका। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवल मद्धेशिया, सत्यम मद्धेशिया, शुभम, दुर्गेश वर्मा, आदित्य, सुजीत, निलेश दीपू, मोहन सिंह वर्मा, पवन वर्मा, बबलू (ग्रीन प्लाई) सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

India khabar
43

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.