शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
चंपारण रेंज के डीआईजी, हरीकिशोर राय के निर्देश के आलोक में चलाए गए दो दिवसीय समकालीन अभियान में पुलिस ने 846 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 761को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।समकालीनअभियान 22 और 23 मार्च को मोतिहारी,बेतिया,बगहा पुलिस जिले में चलाया गया इस दौरान 846 आरोपितों को गिरफ्तारी की गई,जिनमें 478 की तलाश पुलिस को आपराधिक मामले में थी, 369 को वारंट पर पकड़ा गया। गिरफ्तार 761 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसमें कांड में गिरफ्तार 431इसमें वारंट के 330 आरोपित शामिल है। पुलिस ने 292 वारंटियों का तमिल और 192 कुर्की जपती की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 240 ग्राम गांजा,1415.400 लीटर देसी शराब,122.85 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई,इसके अलावा एक देसी कट्टा,दो कारतूस,16 बाइक,एक ई रिक्शा, 4 गैस सिलेंडर, तीन चूल्हा और 8 तसला को जप्त किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.