करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने थाना फरेन्दा पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों—जैसे आगन्तुक पंजी, अपराध रजिस्टर, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व सीसीटीएनएस रिकॉर्ड—की गहन जांच की और उनके सही रखरखाव व अद्यतन सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाना है, तथा हर शिकायत का न्यायपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.