धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड,बलिया। बिल्थरारोड भागलपुर (देवरिया)मार्ग पर घाघरा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से चार मजदूर मालवे में दब गए। जिसमें इलाज के दौरान दो मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। मजदूर पिलर के लिए सरिया बाध रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण पुल का पूरा ढांचा ढह गया।
हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मालवे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर बहुत पहुंची। उन्होंने घायलों को फौरन ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी पुल निर्माण के दौरान सरिया स्ट्रक्चर गिरने से बिहार के चार मजदूर घायल हो गए थे। कुछ बाद ये दूसरी घटना घट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर सेफ्टी ध्यान दिया गया होता तो शायद यह घटना नहीं घटती।
इस घटना की जानकारी होते ही संबंधित अधिकारी उभांव पुलिस मौके पर पहुंचे कर दुर्घटना की जॉच में जुट गई।
जबकि दो मजदूर का इलाज जिला चिकित्सालय बलिया में चल रहा है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.