Tranding

जर्जर दीवार पर चढ़कर फल तोड़ रहे किशोर की मलबे में दबकर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा नगर थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव में जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर किशोर निखिल कुमार,उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई,वह दीवार पर चढ़कर शहतूत फल तोड़ रहा था, तभी दीवार भरभरा कर गिर गई,निखिलअपने मामा के घरआया हुआ था। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि साठी थाना क्षेत्र के साठी निवासी,सुधीर शर्मा का पुत्र निखिल कुमार अपने मामा वार्ड नंबर 31रतनमाला चूड़ीहरवाटोला निवासी, जोगिंदर शर्मा के घर आया हुआ था, सुबह के समय वह घर के पास में शहतूत तोड़ने दीवार पर चढ़ा था,तभी अचानक दीवार गिरने से जोर की आवाज सुनाई पड़ी, पड़ोसी व परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे,लोगों ने मलबा हटाकर निखिल को निकाला,उसे बगहाअनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर पुष्पराज ने मृत् घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि निखिल का सर फट गया था, अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

India khabar
54

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.