Tranding

जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

गोरखपुर,उत्तर प्रदेश

छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दरख्शा तजवार एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने ‘जेन-जी’ के महत्व पर वाद-विवाद प्रस्तुत कर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

यह सात दिवसीय शिविर 23 मार्च से प्रारंभ होकर 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता तथा योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता की भावना विकसित की जाएगी।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शहजादी बेगम के साथ सहयोगी कर्मचारी अरीना बेग, प्रवक्ता डॉ. निकहत जबी, रजनी तिवारी, रुशदा कुदसिया, तरन्नुम हसन, रेहाना बेगम, मुनीरा सईद, हुमा हाशमी, अलका सिंह एवं नाज परवीन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026