श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडहरा बरईपार में एक मार्मिक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय इमरान पुत्र मो. इस्लामुद्दीन अपनी मां से नाराज होकर कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। घटना से घबराई मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी एवं हेड कांस्टेबल जयप्रकाश पासवान मौके पर पहुंचे। टीम ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद दरवाजे को खुलवाया और अंदर जाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान बच गई।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। श्यामदेउरवा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.