Tranding

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में ईद-उल-फितर का पावन पर्व आपसी सौहार्द, शांति एवं सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ। शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से पूरे जनपद में शांति एवं व्यवस्था बनी रही।

पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान नमाज स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रहे। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य माध्यमों से सतत निगरानी रखी गई।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की मुस्तैदी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशासन की अपील पर जनपदवासियों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया।

अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.