Tranding

फंदे से लटक कर विवाहिता ने जीवन लीला की समाप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआचौक के पास एक विवाहिता ने फंदे से लटक करअपनी जीवनलीला समाप्त कर दिए घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि विवाहिता ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिट्टी का की पहचान नजरुल निशा,उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है,वह अजूआ गांव निवासी,रहमान मियां की पत्नी बताई गई है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।थानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए गए हैं।प्रथम दृष्टिया यह मामलाआत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। इस तरह की घटना नित्यदिन सुनने और देखने को मिल रही है, मगर इस पर पुलिस प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जबकि यह घटना दोपहर की बताई गई है। पुलिस का डायल 112 टीम गश्ती दल कहां ड्यूटी देती है यह पता नहीं चलता है,ड्यूटी के दौरान ही इस तरह की घटना घट जा रही है,यह बहुत शर्म की बात है,इस तरह की घटना पर अभिलंब ही अंकुश लगना चाहिए।

India khabar
44

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.