परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे उसके आसपास गंदगी का अंबार लग गया है। शौचालय के उपयोग में न होने के कारण लोगों को खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
शौचालय के आसपास की गंदगी और दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है। शौचालय के पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
गंदगी के चलते बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ब्लॉक परिसर मे आने जाने वाले लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय को चालू कराया जाए और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.