शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नगर के पुरानी बजार स्थित गैस एजेंसी के पास एक सीमेंट बालू लदा ट्रैक्टर के तेज रफ्तार के कारण बाइक बाइक में टक्कर मारने से उस पर सवार नाना के साथ बैठी किशोरी की मौत हो गई,जब के नाना गंभीर रूप से घायल हो गए,किशोरी कुछ दूर तक को घसीटते चली गई। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।मृत किशोरी की पहचान,शिकारपुर थाना क्षेत्र के विश्नपुरवा गांव निवासी,इम्तियाज शेख की पुत्री,सकीना खातून,उम्र 12 वर्ष के रूप में की गई है। मृत किशोरी सकीनाअपने नाना के घर भथौड़ा गांव में रह रही थी,अपनी मां से मिलने के लिएअपने नाना के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही थी,तभी बालू और सीमेंट से ज्यादा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सकीना जमीन पर गिर गई,ट्रैक्टर के चक्का से उसका सर बुरी तरह से कुचल गया,जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
घटना के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसका फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। किशोरी और उसके नाना कोअस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत् घोषित कर दिया, नाना के इलाज शुरू कर दिया। पुलिस में घटना स्तर पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया,ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।थानाअध्यक्ष, ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना की पुष्टि हुई है,जिसमें किशोरी की मौत की पुष्टि हुई है, घटना स्थल पर पुलिस बल को भेज कर जांच की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.