चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदकों से निकाय के कर्मियों एव डूडा के कर्मचारियों द्वारा पात्र बनाने के नाम पर लाखों रुपए वसूला गया है । एक साल व्यतीत होने के बाद जब लाभार्थियों को आवास नहीं मिल पाया तो निकाय के दर्जनों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।
नगर पंचायत में आवास हेतु वर्ष 2025 में कुल 3691 आवेदन आनलाइन प्राप्त हुए थे ।।इन आवेदकों से आवास सत्यापन के नाम पर कुछ लोग उन्हें फोन करके सीधे उनके घर जाकर पात्र बनाने के नाम पर 25 हजार रुपये तक वसूला गया ।जो लोग बात इनकी मानने के लिए तैयार हो गए उनके खाते में धन आ गया लेकिन जो आवेदक नकद सुविधा शुल्क नहीं दे पाए उनकी आवास आज तक नहीं आ पाया।इस क्रम में राजकुमार,रमेश कुमार,नागेंद्र प्रसाद,अमरजीत प्रसाद,आशीष आदि लोगों ने बताया कि निकाय में आवास दिलवाने के नाम पर लाखों की वसूली डूडा कर्मचारियों की मिली भगत से की गयी है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है ।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सर्वे कराया गया था वर्तमान वित्तीय वर्ष में केवल 509 लाभार्थियों को आवास प्राप्त हुआ है ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.