Tranding

पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुरन्दरपुर चौराहे से पुलिस ने दबोचा

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 77/2026 धारा 64(1), 137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र राधेश्याम उर्फ सीबड साहानी (23 वर्ष) निवासी खालिकगढ़ टोला कुडिया थाना पुरन्दरपुर को 15 मार्च 2026 की रात करीब 10:40 बजे पुरन्दरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

घटना का विवरण:

वादी लक्ष्मन पुत्र चन्द्रकेश सहानी निवासी खालिकगढ़ टोला कुडिया ने थाना पुरन्दरपुर में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त राकेश उनकी नाबालिग बहन (लगभग 16 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

बाद में पीड़िता की बरामदगी और उसके बयान के आधार पर यह सामने आया कि अभियुक्त पीड़िता को अपने साथ ले जाकर पति-पत्नी की तरह रख रहा था। इसके बाद मुकदमे में धारा 64(1), 137(2) बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गईं। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक भारतलाल यादव, उपनिरीक्षक नेहा कुमारी और कांस्टेबल देवेन्द्र खरवार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

Karunakar Ram Tripathi
63

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.