धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक बदलाव के अग्रदूत एवं बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार मान्यवर कांशीराम जी की जयंती स्थानीय टाउन हॉल में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादियों ने कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने की उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में लगा दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है और कांशीराम जी के आदर्श हमें उसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
अंबिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष/फेफना विधायक) ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं।
युवजन सभा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को कांशीराम जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए।
राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि कांशीराम जी की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।"पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रस्ताव रखा कि मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न दिया जाए जिसे ध्वनि मत से स्वीकार्य किया गया और इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया" कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी समाजवादियों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्री मती मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय,लक्ष्मण गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी,साथी रामजी गुप्ता,शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव,रमाशंकर खरवार, उदय बहादुर सिंह,रवींद्र यादव, सामु ठाकुर, कमलेश भारती,शिव कुमार रश्मि,सुनील भारती, आदित्य गौतम,विनायक मौर्य, रविन्द्र नाथ यादव,प नागेश्वर, रामजी यादव, रामनाथ पटेल, देवेंद्र कुमार,हिमांशु त्रिपाठी,अनूप वर्मा,जगमोहन, जलालुद्दीन जे डी,धनजी यादव , सैयद सोयाबुल इस्लाम,सुनील सर्राफ, रामनाथ पासवान,आजम खां,आदि ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर पासवान तथा संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.