शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिले के एक युवक जो अग्निवीर के रूप में इंडियन आर्मी के जवान के रूप में लद्दाख में काम कर रहा था, उसकी ड्यूटी के दौरान पहाड़ से पैर फिसलने से मृत्यु हो गई।मृत युवक की पहचान जोगापट्टी प्रखंडअंतर्गत नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के निवासी बताया गया है।इस युवक के साथ चार सैनिकों की मृत्यु होने की संभावना व्यक्त की गई है। मृतक की पहचान नवलपुर गांव निवासी,मोहन साह के 24 वर्षीय पुत्र,मनीष कुमार के रूप में की गई है।
जवान की मौत की खबर सुनते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, परिवारजनों परआफत का पहाड़ टूट गया,इन लोगों का का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मनीष कुमार अग्निवीर के रूप में, भारतीय सेना में तैनात थे, और उनकी पोस्टिंग लद्दाख के दुर्गम इलाके मेथी,ड्यूटी के दौरान पहाड़ पर से पैर फिसलने के कारण खाई में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई, इनके साथ चार और नौसेना के सैनिकों के मरने की संभावना व्यक्त की गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.