मोहनपुर के बनकट गांव में वर-वधू को प्रतिज्ञापन कराकर की गई शादी
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के बनकट गांव में बीते रात मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वाधान में अर्जक पद्धति से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बनकट गांव के रहने वाले कृष्ण दास की बेटी प्रिया कुमारी की शादी इसी जिले के चेरकी प्रखंड अंतर्गत बरैनी गांव निवासी विजय रविदास के पुत्र विकास कुमार के साथ संपन्न कराया गया। स्थानीय समाजसेवी पुनेश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में जाने-माने मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने वर-वधू को प्रति ज्ञापन कराया। जिसमें वर-वधू ने एक दूसरे के प्रति समता का व्यवहार करने एवं मानव-मानव की बराबरी वाले समाज की स्थापना का संकल्प लिया।वहीं वीरेंद्र कुमार अर्जक ने अपने संबोधन में कहा कि अर्जक संघ कम समय और कम खर्चे में बिना आडंबर के वैवाहिक कार्यक्रम को लगातार संपन्न कर रहा है,जिसका प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मानववादी गीतों के माध्यम से भी दकियानूसी परंपराओं पर जमकर प्रहार किया। इस तरह के आडंबर रहित वैवाहिक कार्यक्रम को दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। वहीं उपस्थित अतिथियों ने वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.