शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया में पटना से आई विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला डेयरी डेवलपमेंट ऑफिस के फील्डऑफिसर, अनुराग कुमार को ₹30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया,यह कार्रवाई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने की है।
गौनाहा प्रखंड निवासी,बबलू कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि गाय खरीद योजना के तहत मिलने वाली सरकारीअनुदान की स्वीकृति के लिए फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार उनसे ₹30 हजार की रिश्वत मांग रहे थे, शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग में मामले की जांच की और सही पाया।
इसके बाद पटना के निगरानी टीम ने जाल बिछाकर,बबलू कुमार को आरोपीअधिकारी को रिश्वत की राशि देने के लिए कहा,जैसे ही बबलू कुमार ने अनुराग कुमार को ₹30 हजार दिए,निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया,टीम को देखते हीअनुराग कुमार भाग कर पास के एक मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए,वह एक कमरे में रखे तोशक के नीचे रकम छिपा दी,मगर केमिकल लगे हाथों के आधार पर कारतूत का खुलासा कर लिया। निगरानी टीम ने केमिकल लगे हाथों के आधार पर उनकी करतूत का खुलासा कर दिया,घर में मौजूद एक बच्चे ने भी टीम को पैसे छुपाने की जानकारी दी,जिसके बाद तोशक के नीचे रख रूपों को बरामद कर लिया गया। निगरानी की टीम नेआरोपी को गिरफ्तार करआगे की कार्रवाई में जुट गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.