Tranding

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 12 केंद्रों पर 6202 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद में प्रति पाली 4560 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 3137 तथा द्वितीय पाली में 3065 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 6202 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। मानक के अनुसार 1 पुलिस उपाधीक्षक, 32 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 85 उपनिरीक्षक, 199 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तथा 60 महिला आरक्षियों सहित कुल 377 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 पुलिस उपाधीक्षक, 5 निरीक्षक, 18 उपनिरीक्षक, 31 पुलिसकर्मी तथा 17 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 450 पुलिसकर्मी लगाए गए।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क ड्यूटी के कारण पहले दिन की परीक्षा पूरी सुचिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रविवार को भी जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 9120 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
43

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.