Tranding

उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।

पुलिस अधीक्षक ने जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (कोतवाली क्षेत्र), महामाया पॉलिटेक्निक, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और अभ्यर्थी-अनुकूल वातावरण में कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
51

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.