Tranding

गैस सिलेंडर की किल्लत व कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, खाली टंकी लेकर किया विरोध, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खाली गैस टंकी लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नाम संबोधित ज्ञापन उनकी गैरमौजूदगी में कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी को सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोगों को सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जिले में गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भैया, सुमन ओझा, प्रणय गौतम सहित जिले के तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.