गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पवित्र माह रमज़ान की बरकतों और रहमतों के बीच इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, डाॅ. अजीज अहमद रोड़ गोरखपुर पर किया गया। इस मौके पर शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार कर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया।
मग़रिब की अज़ान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला तथा सभी ने बजमात नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और समाज में भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगी।
इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और मग़फिरत का महीना है। इस महीने में इंसान को अपने दिल को साफ़ कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और अल्लाह की इबादत में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोज़ा हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सेवा का सबक देता है। भूख और प्यास के जरिए इंसान को गरीब और जरूरतमंद लोगों की तकलीफ का एहसास होता है, जिससे समाज में हमदर्दी और भाईचारा बढ़ता है।
वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन्हें समाज में अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी रमज़ान की फजीलत पर प्रकाश डाला और कहा कि यह महीना अल्लाह की इबादत, नेक काम और दूसरों की मदद करने का सबसे अच्छा अवसर है।
इफ्तार में शर्बत, कोल्ड-ड्रिंक, खजूर, फल एवं कई प्रकार व्यंजन थे।
अंत में आयोजक ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आगे भी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
रोज़ा इफ्तार में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, नवेद आलम, मोहम्मद आजम,अखिलेश्वर धर द्विवेदी, सुशील कुमार गुप्ता, अजीत यादव, तनवीर आजाद, डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, रफी अहमद, मोहम्मद अहमद खान, मो. रफीक अहमद, जुबेर आलम, डॉ. अतीक अहमद, मो. इरफान उल्लाह खान, सज्जाद अहमद,अमरनाथ जायसवाल, सतीश चंद्र, आशुतोष कुमार, अजमेर खान, रमाशंकर गुप्ता, मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजि, मुजफ्फर भाई, समाजसेवी डा. आकिब अंसारी, दानिश खान, अरशद जमाल सामानी, अवधेश श्रीवास्तव, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, मोहम्मद मोहतशीम, मोहम्मद जिशान, मोहम्मद अर्श आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.