परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
परतावल क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। राज गैस सर्विस गोदाम पर प्रतिदिन लगभग 700 से 800 लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े हो रहे हैं। हालात यह है कि लोगों को सुबह से ही लाइन लगानी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इस समय रमज़ान का महीना चल रहा है और रोज़ेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी ₹60 की बढ़ोतरी हो गई है। जो सिलेंडर पहले ₹915 में मिलता था, अब ₹975 में दिया जा रहा है।
कीमत बढ़ने के बावजूद गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सभी को सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे परिवारों को खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.