सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा स्टेट के *सज्जादा नसीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब* के निर्देश पर सोमवार को इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों ने *जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद* के नेतृत्व में जिलाधिकारी गोरखपुर को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में कहा गया है कि चांद के दीदार के अनुसार 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा तथा सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा ऐसे मौके पर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि सभी ईदगाहों का मस्जिदों के आसपास समुचित सफाई पानी का टैंकर की व्यवस्था विशेष तौर पर किया जाए तथा सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मुद्दे नजर पुलिस बल यातायात पुलिस व नगर निगम के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे साथ ही साथ ईद के दिन 24 घंटा विद्युत की आपूर्ति की जाए तथा शहर के विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए आवारा पशुओं को तथा प्रतिबंधित जानवरों को उसे दिन हर हाल में रोका जाए ईद के पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के साथ अवश्य बैठक कर ले ताकि जो भी समस्या हो समय से पूर्व हल करा लिया जाए
इरशाद अहमद ने कहा चांद रात के दिन शाह मारुफ़ जाफरा बाजार रसूलपुर मंदिर के पीछे बड़ी तादाद में बाजार लगती है उस दिन सुरक्षा के मुद्दे नजर पुलिस की समुचित व्यवस्था व नगर निगम की तरफ से विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा महिला पुलिस की भी व्यवस्था हो
*महासचिव हाजी सोहराब खान* ने कहा कि 13 मार्च को जुम्मे के दिन अलविदा की नमाज बड़ी तादाद में सभी मस्जिदों में अदा किया जाएगा सभी मस्जिदों के आसपास सफाई की व्यवस्था विशेष व्यवस्था किया जाए तथा सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के तहत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा यातायात पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए ताकि नमाज शकुशल संपन्न हो
ज्ञापन देने वालों में आफताब अहमद शकील शाही सैयद वसीम इकबाल कबीर अली मोहम्मद वसीम मोहम्मद अनीस एडवोकेट अदील अख्तर खान सहित तमाम लोग उपस्थित थे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.