महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज के निर्देशन में थाना नौतनवा की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
थाना नौतनवा की टीम में महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, महिला उपनिरीक्षक तनु दूबे तथा महिला कांस्टेबल अनुराधा चौहान ने सोमवार को कलश यात्रा के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 और 1930 के बारे में जानकारी दी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट और मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.