गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
बहुजन समाज पार्टी की 323 ग्रामीण विधानसभा की विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को मंडल कार्यालय रावत पाठशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू भारती ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार नीरज उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सदर जावेद सिमनानी तथा विधानसभा प्रभारी राजेश मलिक मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर लखनऊ जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी ने कहा कि 15 मार्च को गोरखपुर से बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर अपने कायद मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महेंद्र विश्वकर्मा को ग्रामीण विधानसभा का संयोजक बनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप निषाद (जिला संयोजक), विनोद निषाद (विधानसभा कोषाध्यक्ष), राजकपूर निषाद, सुरेश निषाद, राधेश्याम निषाद, दिनेश कुमार, मोहम्मद आदिल, अमरेश चंद्र, अमरनाथ गौतम, जयंत राज, ओमप्रकाश, रुदल, संजय, राजेश कुमार, मुकेश चंद्र, रमेश कुमार भारती, रवि प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.