Tranding

ट्रक की ठोकर से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत, कोहराम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

वाहन चालकों की लापरवाही शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार से गाड़ी चला कर ठोकर मारनाआम बात बन गई है,इससे होने वाली घटनाएं नित्यदिन सुननेऔर देखने को मिल रही हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया मुसहरी टोला निवासी चैत्र माझी के पुत्र कुंजन माझी उम्र 28 वर्ष की मौत ट्रक के ठोकर से हो गई है जबकि तीन लोगों सुनील मांझी,छोटू कुमार, सिपाही कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना थेरेसरी चौक से राजघाट जाने वाली सड़क पर घटी है।

थाना अध्यक्ष अमर को मारने संवाददाता को बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया, ट्रक चालक चकमा देकर थाना से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। जीएमसी में पोस्टमार्टम कराने गए मित्र के पिता ने बताया कि उनका पुत्र सड़क के किनारे लघु शंका कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के दो पुत्र हैं,घटना के बाद से परिवारजनों में कोहराम मच गया है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। संवाददाता को परिजनों ने बताया कि मृतक के पत्नी गर्भवती है,मृतक खेतीबाड़ी का काम कर अपना औरअपने परिवार का जीवन यापन करता था।

Karunakar Ram Tripathi
62

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.