Tranding

विवाह के 1वर्ष बाद विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, फैली सनसनी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों प्रेम विवाह का मामला बड़ी ही धूमधाम से सुनाई पड़ रहा है,प्रेमीऔर प्रेमिका,प्रेम मेंअंधे होकर प्रेम जाल में फंसकर,प्रेम विवाह तो कर ले रहे हैं,मगर इसमें स्थिरता नजर नहींआ रही है, कुछ ही वर्षों के बाद यह दोनों एक दूसरे सेअलग हो जा रहे हैं,नहीं तो हत्या या आत्महत्या कर एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि प्रेम विवाह के करीब 1 वर्ष बाद, कुमारबाग थाना क्षेत्र के उपाध्यक्ष टोला वार्ड संख्या 9 निवासी,अमरजीत कुमार उर्फ ननकी साह की पत्नी, इंदु देवी,उम्र 20 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। थानाअध्यक्ष,पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि शवका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका के गले पर जख्म का निशान पाया गया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।मृतिका के ससुर,रघुवीर साह ने संवाददाता को बताया कि घर में सब कोई खा पीकर सो गए थे,तभी उनका पुत्र, अमरजीत नेआकर कहा कि इंदु फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके शव को फंदे से उतारकरर बिछावन पर रख दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।सुबह इंदु देवी के मायके वालों को सूचना दी गई।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.