महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
जनपद के परतावल स्थित राज गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भारी परेशानी सामने आ रही है। गैस लेने के लिए लोगों को शाम से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता तो गैस सिलेंडर मिलने की उम्मीद में पूरी रात एजेंसी के बाहर बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति कम होने के कारण हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपना काम-धंधा छोड़कर घंटों लाइन में लगे रहते हैं, फिर भी सभी को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इसी बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। जो सिलेंडर पहले ₹915 में मिलता था, उसकी कीमत अब ₹975 हो गई है, यानी करीब ₹60 की वृद्धि कर दी गई है। बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.