Tranding

छत्रपति संभाजी नगर में जिला ग्राहक संरक्षण समिति की बैठक संपन्न।

ब्यूरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी 

छत्रपतीसंभाजी नगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

छत्रपती संभाजीनगर में जिला ग्राहक संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के सचिव प्रवीण फुलारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 15 मार्च को राष्ट्रीय ग्राहक संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, जनजागरण अभियान तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सरकारी सदस्यों के रूप में जिला पुरवठा अधिकारी संदीप शिंदे, सह जिला पुरवठा अधिकारी सले सर, सह आयुक्त (अन्न व औषध प्रशासन) राज कुमार कुंठले, आरटीओ डॉ. सारिका लांडगे, जिला साथरोग विभाग की डीएचओ वैशाली पवार, विद्युत वितरण विभाग के शिवहरी मुंडे तथा वाद्यमापन विभाग के डी.वी. पाटील उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त अशासकीय सदस्यों में राजेश मेहता, धनंजय मुळे, रावसाहेब नाडे, सोफियान सिद्दिकी, जयश्री एकबोटे, संगीता धारूरकर, नानक वेदि, अमोल चतुर तथा अनवर अली सय्यद भी उपस्थित रहे।

बैठक के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी मोरे मैडम और गंगावणे सर ने संभाली।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय ग्राहक संरक्षण दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.