करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी (CO) तथा पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश दें।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.