शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों मोबाइल विवाद का घर बनकर उभर रहा है, मोबाइल के चलते घरों में लड़ाई झगड़ा,मारपीट, गालीगलौज केअलावा आत्महत्या,हत्या भी हो रही है।मोबाइल छीनकर भागने का मामला भी सामने आ रहा है,विशेष कर महिलाओं के साथ ऐसी घटना घट रही है।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि रामनगर थाना क्षेत्र के चौकड़िया गांव में एक मामूली मोबाइल फोन के विवाद में एक वृद्ध को ईंट से मार मार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय ठग मियां के 58 वर्षीय पुत्र,सरदार मियां के रूप में हुई है।चोट से हुए घायल वृद्ध को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी में ले जाया गया,जहां उपस्थित डॉक्टर सुजीत कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,डॉक्टर संवाददाता को बताया कि अस्पताल आने के पूर्वी ही उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलती हुई थानाअध्यक्ष,दीपक कुमार, आंचल पुलिस निरीक्षक गांव में पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मोबाइल हाथ से लगकर गिर गया,जिसके कारण मोबाइल धारक,विनय शाह उग्र हो गए गुस्से के मारे सरदार मियां को ईंट से मार मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया,जिससे उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।इस घटना को लेकर ग्रामीण मस्जिद के पास शव को रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026