शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
होली का महान पर्व के अवसर पर,होली का हुड़दंग, होली का रंग,बाजारों में उमंग दुकानदारों के संग, ग्राहकों का अपार भीड़ से जंग के साथ मेला जैसा नजारा नजर आ रहा है।चारोंओर चहल-पहल वेतन और पेंशन का भुगतान होने पर जरूरत केअनुसार सामान की खरीदारी का टेंशन,खाद्य पदार्थ से लेकर कपड़ा,जूता चप्पल,श्रृंगार सामग्री,विभिन्न प्रकार के रंग गुलाल,अबीर,पेंट,पिचकारी जैसेआवश्यक सामानों की खरीदारी में लीन बच्चे, बूढ़े,जवान, महिला,पुरुष सभी अपने-अपने आवश्यकता के सामान की खरीदने में जुटे हुए हैं।अपार भीड़ के चलते जंग का माहौल नजर आ रहा है,बाजारों मेंअनेकों प्रकार के सामानों की दुकानों की सजावट हुई है,दुकानदार और ग्राहक का मिलन का खरीदारी समारोह चल रहा है, दुकानदार से लेकर ग्राहक तक एक दूसरे से उलझे हुए हैं,मोलजोल की बात चल रही है,कोई खरीद रहा है,तो कोई बेच रहा है,खरीदार और दुकानदार में रस्साकसी चल रही है।दुकानदारअपने दुकानों को सजाकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं,ग्राहक है कि सभी दुकानों का चक्कर लगाकर मुआयना करके सामान की खरीदारी में जुटे हैं।होली के हुड़दंग में, दुकानदार और खरीदार दोनों एक दूसरे सेआपसी प्रेमभाव को रखते हुए एक दूसरे का आदर करते हुए भिड़े हुए हैं, बुरा ना मानो होली का नारा देकर एक दूसरे को होली के रंग में भिगो रहे हैं,आशीर्वाद दे रहे हैं,सभी एक दूसरे को विभिन्न प्रकार के नामकरण कर रहे हैं,कोई किसी को कुछ कह रहा है,कोई किसी को कुछ बोल रहा है,सभी एक दूसरे के होली के रंग में मस्त हैं।नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली के गीत बज रहे हैं,फगुनहट भी चल रही है।विद्यालयों,कार्यालय,प्रतिष्ठानफैक्ट्री में होली का धूम मच रहा है,छुट्टी होने के पहले सभी लोगआपस में रंग गुलाल लगाकर होली का मजा ले रहे हैं,बुरा ना मानो होली का नारा लगा रहा है।दूसरे जिलों के रहने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और अन्य कर्मी होली की खुशी मनाते हुए अपने-अपने घरों को छुट्टी के दौरान जा रहे हैं,इसमें भी होली का रंग चल रहा है,मजे उड़ाए जा रहे हैं,खुशियां मनाई जा रही है।होली का पर्व,स्नेह,प्रेम,भाईचारा, आपसी सदभाव का संदेश देता है।प्रशासनिक स्तर पर भी इस पर्व को मनाने के लिए सौहार्द कीअपील की गई है।जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन भीअलर्ट मूड में है, सभी चौक चौराहा,पूजा स्थल सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थान पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है,ताकि किसी तरह की कोईअप्रिय घटना नहीं घट सके।पुलिस का गस्ती दल भी काफी सक्रिय है।शराब पीने,बेचने,बनाने,डीजे बजाने,हुड़दंग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है,साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
सोशल मीडिया सेअफवाह फैलाने वाले,गलत वीडियो प्रसारित करने,गलत, झूठ, अव्यवहारिक शब्दों का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचाने पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस होली केअवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूरा चुस्त दुरुस्त है,शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफी सक्रिय है।जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन का नियंत्रण कक्ष भी काम कर रहा है,किसी प्रकार की विषम परिस्थिति में इस नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर घटना की जानकारी दी जा सकती है,नियंत्रणकक्ष 24 घंटा लगातार काम करता रहेगा।इस वर्ष होली, रमजान के पवित्र महीने में पड़ रही है,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन इसका भी ख्याल रखते हुए पूरी चौकसी बरत रही है।जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से जनहित में अपील की है कि होलीऔर रमजान का पर्व कोआपसी सदभाव के साथ मनाएं, शांति व सद्भभाव बनाए रखें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.