धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
स्थानीय थाना परिसर उभांव में होलिका दहन, होली, रमजान और आगामी 20 मार्च को मनाई जाने वाली ईद के मद्देनजर शांति और कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन ने क्षेत्र में 15 स्थान को संवेदनशील और पशुहारी को एकमात्र अति संवेदनशील स्थान चिन्हित किया है। इन स्थानों पर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है, जहां सभी पर्व आपसी सद्भाव और सहयोग से मनाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी त्योहारों में भी क्षेत्र की पुरानी परंपरा को बनाए रखते हुए सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।
उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उप जिला अधिकारी को 15 संवेदनशील और एक अति संवेदनशील स्थान चिन्हित होने की जानकारी भी दी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। डीजे का प्रयोग शासनादेश के अनुसार निर्धारित ध्वनि सीमा में ही किया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन या ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से संयम और सतर्कता बरतने तथा अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया। क्योंकि छोटी घटनाएं भी बड़ा रूप ले सकती है बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों से सौहार्दपुर वातावरण में होली और ईद मनाने की अपील की गई। इस दौरान बी डीओ सीयर फैसल आलम, एसडी ओ विद्युत अनिल कुमार, सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश, एस आई सुमित त्रिपाठी, व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद मधु, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधु, सभासद मो सद्दाम, सहित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि,और गणमान्य मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.