Tranding

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखा कक्षों, अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष तथा परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा प्रबंध तथा तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की समीक्षा की।

निरीक्षण के समय पाया गया कि कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अनावश्यक एवं पुरानी फाइलों का नियमानुसार निस्तारण कराया जा रहा है, तथा उपयोगी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा रहा है।

साथ ही नई फाइलों को व्यवस्थित, श्रेणीबद्ध एवं सुसज्जित रूप में संधारित करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि किसी भी आवश्यक सूचना या दस्तावेज को शीघ्रता से उपलब्ध कराया जा सके।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.