Tranding

अधिवक्ता समाज के नव-नामांकित सदस्यों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह।

अधिवक्ता वसीम क़ुरैशी के ओजस्वी विचारों से गूंजा अधिवक्ता सम्मान समारोह।

मोहम्मद फुरकान कुरैशी एडवोकेट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

अधिवक्ता समाज एवं अधिवक्ता परिवार में नव-नामांकित अधिवक्ताओं के स्वागत एवं सम्मान के उद्देश्य से एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2026 को सारा अपार्टमेंट, सर्वोदय नगर, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ता समुदाय की एकजुटता, भाईचारे एवं विधि सेवा के प्रति निष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नव-प्रवेशी अधिवक्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में अधिवक्ता वसीम क़ुरैशी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से अधिवक्ता समाज को संगठित रहने, नैतिक मूल्यों के साथ न्याय सेवा करने तथा युवा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करने का संदेश दिया। उनके सक्रिय योगदान एवं सहभागिता को कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं में विवेक सिंह चौहान, शादमान जावेद, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कुमार गौतम, मोहम्मद रऊफ ख़ान, आशुतोष श्रीवास्तव, अहमद ख़ान, आमिर सिद्दीकी, फहीन अंसारी एवं अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन एवं निवेदन की भूमिका में वाहिद अली, मुज़फ्फर जुल्फ़िकार नक़वी, दिलशाद अहमद सिद्दीकी, मनोज सिंह बाबा, मोहम्मद गुफ़रान ख़ान एवं आफ़ताब आलम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सान्निध्य में हुआ, जिसमें एस. डब्लू. बारी (पूर्व संयुक्त मंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ), राशिद ख़ान एवं बाबू राम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता समाज के सशक्त, संगठित एवं न्यायप्रिय भविष्य की कामना की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
46

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.