Tranding

फाइनेंसकर्मी द्वारा 32 लाख ठगी करने पर प्राथमिक दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में स्थित सुप्रिया रोड पर अवस्थित, मुथूट फाइनेंस माइक्रोफाइन के प्रबंधक पर 32लाख16 हजार 532 रुपए की ठगी करने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर 1 एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि फाइनेंसकमी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक,समस्तीपुर के केवल निजामत निवासी, रंजीत दास ने कालीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बेतिया के शाखा प्रबंधक,शिवहर जिला के रामप्यादू प्रहारी निवासी,मोo समीर को नामजद किया है। प्राथमिकी में क्षेत्रीय प्रबंधक, रंजीत दास ने बताया है कि सुप्रिया रोड स्थित शाखा से ग्रामीण और शहरी महिलाओं को रोजगार देने के लिए अल्पकालिक ऋण योजना के तहत व्यवसाय हो रहा था ग्राहकों से साप्ताहिक व मासिक लोन का किस्त उनके घर पर एकत्रित करने के बाद कार्यालय में जमा होती थी, इस शाखा में प्रबंधक के पद पर मोहम्मद समीर कार्यरत थे इसी दौरान योजनाबध् तरीके से12नवंबर 2025 से19 नवंबर 2025 तक 320 ऋण धारकों से 19लाख 35 हजार 337 रुपया ऑनलाइनऔर नगद वसूल किया गया,इस राशि को लेने के बाद वह शाखा पर आना बंद कर दिए जब कंपनी का जांच शुरू किया गया तो पता चला कि 682 धारकों में 590 ग्राहकों से 32 लाख 16 हजार 532 रुपए की वसूली नगद,ऑनलाइन की गई, जिसको इन्होंने कंपनी के खाता में नहीं जमा किया।ऋणकार्ड व क्रॉसलिस्ट जो ग्राहक को दी जानी थी, उसको भी उन्होंने मिटा दिया प्राथमिकी के बाद पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.