शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मनवापुल थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है।युवती के पिता ने अपहरण कीआशंका जताते हुए मानवापूल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दिया है। संवाददाता को पता खाना खाने के बाद घर से बिना बताए निकल गई,जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी,रात तक युवती कोआसपास कहीं दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजन ने पहले गांव में रिश्तेदारों, परिचितों के यहां पता कया,लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने आवेदन में आशंका जताई है कि उनकी बेटी काअपहरण कर लिया गया।मानवापुल थानाअध्यक्ष,रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।पुत्री को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।आसपास के गांव क्षेत्र में तलाशी शुरू कर दी गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.