Tranding

आमस में भीषण सड़क हादसा, हाइवा–बस की आमने-सामने की टक्कर, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया। जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-26  पर मंगलवार की देर रात करीब 3 बजे  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमस प्रखंड के  हमजापुर  इमामगंज मोड़ के पास झारखंड के बोकारो से बक्सर जा रही एक यात्री बस और हाइवा (टेलर) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भयावह था कि बस चालक लाल बाबू शाह (35 वर्ष), निवासी बक्सर बस के केबिन में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान बस का ऑटोमैटिक गेट लॉक हो जाने से यात्री अंदर ही फंस गए। बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद बस का गेट तोड़कर एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।इधर मौके से हाइवा टेलर चालक  वाहन छोड़कर  फरार हो गया। वही घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शेरघाटी के  अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए  गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया।

अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. पुष्कर ने बताया कि अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृत चालक के शव को बस से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Karunakar Ram Tripathi
54

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.