Tranding

पुलिस अधीक्षक ने थाना घुघली एवं थाना श्यामदेउरवा का किया आकस्मिक निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा ने थाना घुघली एवं थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, अभिलेख, जनसुनवाई प्रकोष्ठ, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना तथा शस्त्रागार का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें।

Karunakar Ram Tripathi
59

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.