Tranding

भीषण ठंड के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में हुई वृद्धि।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों भीषण ठंड पड़ने के कारण विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लोग ग्रसित होते जा रहे हैं, सुबह से वहां पर दबाव बढ़ गया है, आसानी है सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में सर्दी खांसी फूलों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में अत्यधिक भित्ति हो गई है। मेडिसिन वार्ड पूरी तरह से भरे हुए हैं और आईसीयू में 20 मैरिज प्रतीक्षा सूची में हैं अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त कंबल भी नहीं मिल पा रहा है,जिसमें घर से व्यवस्था करनी पड़ रही है। 

अस्पताल में भर्ती रोगियों को देखने के बाद संवाददाता ने इन रोगियों से संपर्क कर, उनसे हाल-चाल साझा किया।

सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती रोगियों उनके परिजनों ने संवाददाता को बताया कि जहां किसी तरह की कोई इलाज में सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है इस भीषण ठंड में कंबल, चादर,मच्छरदानी,सुई,दवा, की कोई व्यवस्था नहीं है, सभी आवश्यक दवाई बाहर से खरीद कर इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच,एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, आईसीयू की कोई खास व्यवस्था नहीं है,और ना ही आसानी से मिल रहा है।रोगी और उनके परिजनअस्पताल भर भटक रहे हैं,कोई पूछने वाला नहीं है।डॉक्टर भी अपनी ड्यूटी सही समय पर नहीं निभा पा रहे हैं। अस्पतालकर्मी,नर्स,सफाई कर्मी,और गार्ड को सुविधा शुल्क देने के उपरांत ही सही इलाज हो पा रहा है।स्थानी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया का हाल बहुत ही कष्टदायक है।इस अस्पताल में साफ सफाई, शौचालय,मूत्रालय,स्नानघर, की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।अस्पताल में मरीजों को मिलने वाला खाना, नाश्ता,पानी की व्यवस्था भी चरमरा गई है

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
77

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.