डॉ. वेद प्रकाश निषाद
गगहा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
माघ मेला मौनी अमावस्या स्नान पर्व 18 जनवरी 2026 को सकुशल संपन्न करने के लिए आज पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास कार्यालय जगदीशपुर भलुवान में एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को यह आदेशित किया कि माघ मेले में स्नान के लिए जाते हुए श्रद्धालुओं को यातायात की अच्छी सुगम व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा नदी घाटों पर जहां भक्तों की अपार संख्या मौजूद होती है ऐसे स्थान पर आप अपनी आईडी कार्ड लगा कर के पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भक्तों का पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।
मेला परिसर में कहीं भी किसी प्रकार की कोई आकस्मिक समस्या आने पर आप तुरंत पुलिस प्रशासन या अपने पदाधिकारी को सूचित करेंगे, जिससे मेला परिसर में आए हुए श्रद्धालु भक्तगण को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। और पर्व सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल के साथ गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी सूर्यभान पांडे, लाल बहादुर गुप्ता, शेषनाथ चौधरी, ताजुद्दीन एवं विनोद जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.