भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
सर्दी की तीखी ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मानव अधिकार संगठन के महानगर उपाध्यक्ष मुसरफ अली ने कैंप कार्यालय छोटी काजीपुर से शुक्रवार को भारी संख्या में कंबल वितरित किए। यह वितरण कार्यक्रम का अंतिम दिन था, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल मिले।हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान की शुरुआत गरीब बच्चों, बालिकाओं और असहाय लोगों को जैकेट बांटकर की गई थी। उसके बाद विभिन्न मोहल्लों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। आज कैंप कार्यालय परिसर में उमड़ी भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, जिन्हें मुसरफ अली ने स्वयं कंबल भेंट कर सर्दी से बचाव का आश्वासन दिया।मुसरफ अली ने बताया कि संगठन का यह प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा, "सर्दी में गरीबों की पीड़ा को कम करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में अन्य जरूरी सहायता भी जारी रहेगी।" वितरण के दौरान स्थानीय लोगेांे ने संगठन की सराहना की और सहयोग का आह्वान किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.