शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
शादी की नीयत से किशोरियों काअपहरण करने का मामला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की घटना शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सुनने,देखने को मिल रही है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मटियारीया थाना क्षेत्रअंतर्गत,एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है।इस संबंध में किशोरी की मां ने मटियारिया थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिककी दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राथमिकी केअनुसार, आरोपित किशोरी के घर आए उसे बाइक पर बैठकर भाग ले गये,किशोरी की मां ने प्रदीप राम,पिता,दिनेश राम,मां,तेरी देवी,बहनोई,सतेंद्र राम को आरोपित किया है। किशोरी की मां ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी एक महीना पहले अपने ननिहाल गई थी,वहां दिनेश राम के पुत्र प्रदीप राम ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया,साथ ही शादी के लिए उसका अपहरण भी कर लिया।
इस बात की जानकारी मिलने परअपने घर बुला लिया,दूसरे दिन ही,दिनेश राम,सत्येंद्र राम आरोपियों के सहयोग से बाइक पर उनके घरआए, शादी के लिए उनकी बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गए,जब किशोरी की मां आरोपियों को घर पूछताछ करने गई तो उन्होंने टालमटोल कर भगा दिया, दोबारा जाने गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया,इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.