Tranding

दरोगा परीक्षा की 18 और 21 जनवरी को आयोजित

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक(दरोगा) की प्राइमरी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है।साफ, स्वच्छ, पारदर्शी, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां शुरू की जा रही है।परीक्षा के लिए संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासन व शिक्षा विभाग के अंतर्गत परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी हेतु सूची तैयार कर ली गई है।दरोगा भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा18और 21जनवरी को 2- 2 पालियों में सभी केंद्रों परआयोजित होगी।वहीं सभी केंद्रों पर डंडाअधिकारी, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर होगी। एमजेके कॉलेज,आरएसबाई कॉलेज बिपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,राज संपोषितकन्या उच्चतर प्लस टू विद्यालय सीनियर सेकेंडरी केआर स्कूल, आमना उर्दू प्लस टू विद्यालय,आदर्श विपिन मध्य विद्यालयआदि परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.