शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के महनागन्नी–सरिसवा मुख्य मार्ग पर जीडी गोयंका स्कूल के समीप नव स्थापित इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन चनपटिया 07 कांग्रेस के विधायक, अभिषेक रंजन मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी,युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।उद्घाटन अवसर, पर विधायक, अभिषेक रंजन ने फीता काटकर, रेस्टोरेंट एंड कैफे का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थापक तनवीरआलम को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह केआधुनिक रेस्टोरेंट और कैफे की शुरुआत होना खुशी की बात है,इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी,बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विधायक ने कहा कि आज के इस युग में खान-पान का व्यवसाय तेजी से फल फूल रहा है,शहरी क्षेत्र केअलावा ग्रामीण,अर्धशहरी क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था,शांतिपूर्ण वातावरण कीअपेक्षा रखते हैं।इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे इस उम्मीद पर खरा उतरने की गारंटी दी है।उन्होंने क्षेत्र के विकास में निजीउद्यमियों की भूमिका को भी सराहा।रेस्टोरेंट एंड कैफे के व्यवस्थापक, तनवीर आलम ने संवाददाता को बताया कि इंडियन रेस्टोरेंट एंड कैफे को महनागन्नी- सरिसवा मुख्य मार्ग पर जीडी गोयंका स्कूल के समीप खोला गया है,ताकिआसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी इसका लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि यहां शुद्ध, स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ फास्ट फूड,कैफे विभिन्न आइटम्स की उपलब्धता रहेगी।
तनवीर आलम ने आगे बताया कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। साफ-सफाई, बेहतर बैठने की व्यवस्था के साथ साथ पारिवारिक माहौल को प्राथमिकता दी गई है।भविष्य में मेन्यू को और विस्तारित करने,होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं शुरू करने की भी योजना है।उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया, आम लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस तरह के रेस्टोरेंट खुल जाने से इस आधुनिक युग में आधुनिक परिवार के किशोर किशोरियों, बच्चे बच्चियों के माता-पिताअपने साथ लेकर ऐसे रेस्टोरेंट में खुशी का माहौल पैदा कर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे, साथ हीआउटिंग का मजा लेंगे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.