Tranding

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नल - जल खराब, पाईप लिकेज, घरपर नहीं आ रहा पानी।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने गांव का दौरा कर ली पानी समस्या की जानकारी ।

नल - जल योजना खड़ी की लेकिन घरों तक नल नहीं लगाया।

पेयजल समस्या को उपायुक्त से दूर करने की मांग।

प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक में पेयजल समस्याओं को उठाया।

पंचायत में पानी समस्या दूर करने की आग्रह उपायुक्त से की है।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

चंदवा, लातेहार, झारखण्ड।

कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने भुसाढ़ गांव का दौरा किया पानी समस्या की जानकारी ली, उन्होंने पंचायत में उत्पंन्न पेयजल संकट के बाबत बताया कि कहीं नल - जल खराब है कहीं पाईप लिकेज है कहीं घर घर नल है पर पानी आता ही नहीं है, कहीं पुराने चापानल में नल-जल योजना फीट कर दिए जाने से योजना बंद हो गई है।

   उन्होंने बताया कि लाखों रुपए की लागत से लगे नल - जल योजना से पानी न मिलने से पंचायत के सैंकड़ों किसान परिवार परेशान हैं, पानी के लिए लोगों को गांव में भटकना पड़ रहा है, अब भी हैंडपंप की निर्भरता खत्म होती नहीं दिख रही है।

   नल - जल योजना में लगाई गई पाइप लाइन जगह - जगह से फूटी पड़ी है पानी सड़कों पर बह रह रहा है, कार्य ठिकेदार के द्वारा कराया गया है।

   ग्राम भुसाढ़ में आंगनबाड़ी के समीप दीपक लोहरा के घर के पास नल-जल योजना एक वर्ष से घराब है, छः माह पहले मिस्त्री मोटर खोलकर बनाने के लिए लेकर चला गया लेकिन अभी तक मोटर नहीं लगा, ठिकेदार नल-जल योजना को पुराने चापानल में फीट कर दिया इसके कारण चापानल से प्रयाप्त पानी नहीं निकतती है, नल-जल चालू नहीं होने से फुलदेव लोहरा, दीपक लोहरा, कंचन लोहरा, कैलास लोहरा, मनफुल लोहरा, सुरेश लोहरा, मंटु तुरी, लुरका तुरी, भटवा लोहरा, नजरु तुरी, लटु तुरी, हरी उरांव, झरी उरांव, गुलू उरांव, मैनवा देवी, भुनु लोहरा, बीरबल लोहरा, रामलखन लोहरा, महावीर लोहरा, दिलमनीयां देवी व अन्य के घरों में पानी नहीं आ रही है, पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं, यहां नया चापानल बोरिंग कर इसमें नल-जल फीट करने के बाद ही यह नल-जल ठीक हो पाएगा।

  ग्राम भुसाढ़ में प्रेम उरांव के पास की नल-जल का पाईप छतीग्रस्त इसके कारण प्रवीन उरांव, मुकेश उरांव, कुलदीप उरांव, बनारसी साव, रमेश जायसवाल, बेंजामिन मिंज, पिंटु उरांव, सुरेंद्र उरांव व अन्य के घरों में लगे नल में पानी नहीं जा रहा है, 500 फीट मोटा पाईप की जरूरत है।

   भंडारगढ़ा के बांड़ी सीमर टोला में जोगिंदर गंझु के घर के पास एक वर्ष से नल-जल खराब, सात आठ घर है परंतु ठिकेदार ने किसी के घर में नल नहीं लगाया है, भोंदल गंझु के घर के पास नल-जल खराब पड़ा है, लुंम्बा गंझु के घर के पास नल-जल खराब, रंथु गंझु के घर के पास नल-जल खराब।

   ग्राम चटुआग के टोला डुमरखाड़ की पाहन टोला में रमेशर गंझु के घर के पास, भेलवाही टोला में लालधारी गंझु के घर के पास, लोथरा बर में रामबृछ गंझु के घर के पास, करमाही टोला में जगेशर गंझु के घर के समीप, नल-जल खराब पड़ा हुआ है। करमाही टोला में जगमोहन गंझु के घर के पास की नल-जल का पाईप लिकेज है।

ठुठाबर टोला में नल-जल खराब है।

   ग्राम कामता के टोल परसाही में मुन्ना गंझु के घर के पास नल-जल खराब है, परसाही में सुबेदार गंझु के घर के समीप की नल-जल के पाईप लिकेज है, पतराटोली देवी मंडप के पास चापानल खराब है, कामता चेकनाका के पास गुदून केसरी के नल जल से दर्जनों घरों ज्योति सिन्हा, उमाशंकर चैतन्य, लाल रघु लाल नाथ शाहदेव, लाल विक्रम लाल नाथ शाहदेव, आलोक सिन्हा, अनिल कुमार, प्रमोद जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, आलोक प्यारी व अन्य के घरों में पानी नहीं जा रहा है।

  ग्राम हिसरी में समीर उरांव,

के घर के पास, जोखन उरांव के घर के पास नल-जल खराब है।

  ग्राम अंम्बादोहर में संजय उरांव के घर के पास, प्रकाश उरांव के घर के पास, अखरा के पास लगे नल-जल योजना में पाईप लिकेज है, अयुब खान ने बताया कि पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक में लिखित सूची सौंपकर बीडीओ से पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई है, उन्होंने पानी समस्या खत्म करने कि आग्रह उपायुक्त से की है।

   दौरे के मौके पर नजरु तुरी, द्वारीका ठाकुर, महेश उरांव, बंधवा देवी, फुलदेव लोहरा, नमीया देवी, दीपक लोहरा व अन्य मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
60

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.