रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत दरबार गाॅव में बुधवार को बोधगया से आये आचार्य नगवंन तेनजिन ग्यात्सो ने जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल का वितरण किया।उक्त वितरण दिवंगत चिमे त्सेरिंग खडकपा की स्मृति में किया गया। इस संबंध में साथ में आए समाजसेवी सुबोध कुमार ने लोगो को बताया कि खडकपा के द्वारा ठंड के मौसम में कंबल, गर्मी में चापाकल और जरूरत पड़ने पर राशन मुहैया कराती है। यह कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है।आचार्य नगवांन तेंजिन गयात्शो गाँव गाँव में निरीक्षण कर प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद गरीब के बीच कंबल बाटते हैं।इसी कड़ी में वे अपने मौजूदगी में कंबल का वितरण कराया गया।विदित हो कि गयात्शो जी कई ऐसे नेशनल और इंटरनेशन संस्था के अध्यक्ष हैं, जो कई वर्षों से गरीब असहाय लोगों के मदद के लिए जाने जाते हैं। वे बताते हैं कि मगध के क्षेत्र के लोगों को देखकर बहुत दया आती है, इसलिए उन्हें अपनी ओर से यथासंभव मदद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मगध भगवान बुद्ध की धरती है जहां हमारे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ है। पवित्र भूमि बोधगया में और यहीं से बुद्धिज्म की शिक्षा पूरा विश्व में फैला ।मगर अभी भी कई ऐसे जगह है,जहां मगध के क्षेत्र के लोग बहुत पिछड़े हैं। इनके पास अभी भी एजुकेशन की कमी है। इसलिए चाहते हैं कि यहां के लोग खूब पढ़े और अपना जीवन अच्छे से जी सकें। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.