धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
पदोन्नति के बाद बलिया जिले के उभांव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामजतन सोनकर की उपनिरीक्षक के पद पर तैनाती के बाद उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने स्टार लगाकर उपनिरीक्षक को बधाई दी।
बलिया जिले के उभांव थाने पर कार्यरत हेड कांस्टेबल रामजतन सोनकर की पदोन्नति के बाद आज गुरुवार 1 जनवरी 2025 को इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा उनके कंधे पर बैज स्टार लगाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर थाने के समस्त स्टाफ द्वारा हेड कांस्टेबल सोनकर को उपनिरीक्षक बनने पर शुभकामनाएं दी गई। वही उपनिरीक्षक बने सोनकर ने कहा कि विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.